April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लोकसभा अध्यक्ष ने बूंदी जिले में संचालित विकास कार्यों, केन्‍द्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जानें किस कार्य के लिए क्या निर्देश दिए

लोकसभा अध्यक्ष ने बूंदी जिले में संचालित विकास कार्यों, केन्‍द्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जानें किस कार्य के लिए क्या निर्देश दिए

लोकसभा अध्यक्ष ने बूंदी जिले में संचालित विकास कार्यों, केन्‍द्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जानें किस कार्य के लिए क्या निर्देश दिए

एनसीआई@बूंदी

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के दुख-दर्द को स्‍वयं का दुख-दर्द समझते हुए संवेदनशीलता से कार्य करें। योजनाओं में पात्र व्‍यक्तियों को लाभ दें। विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करवाकर राहत दें।

बिरला ने शनिवार को बूंदी जिले में संचालित विकास कार्यों, केन्‍द्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं की प्रगति की जिला कलेक्‍ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मेगा हाईवे पर बनाए गए पापड़ी ओवर ब्रिज में जो भी तकनीकी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर आमजन के लिए शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसमें दुर्घटनाओं की आशंका बिल्‍कुल नहीं रहे, इसके दृष्टिगत कार्य किया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का संबंधित को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जावें, ताकि निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। विकास कार्यों को शुरू करवाने में किसी तरह की देरी नहीं हो, इसका विशेष ध्‍यान रखें। इसके अलावा राज्‍य सरकार के स्‍तर पर वांछित स्‍वीकृतियां शीघ्र प्राप्‍त कर कार्यों को शुरू करवाया जाए।

बिरला ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि बूंदी में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए जो भी आवश्यकताएं हैं, उन्हें चिह्नित कर अवगत कराएं, ताकि इन कार्यों की स्‍वीकृतियां दिलाई जा सकें। उन्‍होंने निर्देश दिए कि पुराने जिला चिकित्‍सालय की मरम्‍मत का कार्य गुणवत्‍तापूर्ण हो और अस्‍पताल को बेहतर बनाया जाए। नए चिकित्‍सालय भवन में तीमारदारों (परिजन) के ठहरने की व्‍यवस्‍था के लिए भवन निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जन भागीदारी योजना अन्‍तर्गत प्रस्‍ताव बनाकर भिजवाएं।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने निर्देश कि एम्‍बुलेंसों में आवश्‍यक संसाधनों की उपलब्‍धता तथा इनके संचालन के लिए पर्याप्‍त संख्‍या में वाहन चालक उपलब्‍ध रहें। उन्‍होंने खेल संकुल परिसर में खेल सुविधाओं के विस्‍तार के लिए करवाए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि इन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा लोन टेनिस, फुटबॉल ग्राउंड सहित अन्‍य जो भी जरूरतें हैं, उनके प्रस्‍ताव भी भिजवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्‍य बजट घोषणाओं में शामिल सड़क विकास के सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने जिले में पेयजल आपूर्ति व्‍यवस्‍था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पेयजल के लिए आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्‍होंने कहा कि डाबी क्षेत्र में पेयजल समस्‍या का समाधान करवाया जाए। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को शुद्ध पेयजल की उपलब्‍धता रहे। पेयजल सम्बंधी कार्यों को शीघ्र पूरा करवाया जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि मांगली नदी में बरसात के दौरान बहकर जाने वाले बरसाती पानी का सदुपयोग हो सके, इसके लिए दो एनिकट बनाने की कार्य योजना बनाई जाए। आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसका विशेष ध्‍यान रखा जावें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सीएडी से सम्बंधित समस्‍याओं का शीघ्र समाधान करते हुए नहरी तंत्र को सुदृढ बनाया जाए।

इसके अलावा प्राप्त स्वीकृतियों के कार्य शीघ्र शुरू करवाए जाएं। बिरला ने निर्देश दिए कि आरयूआईडीपी के कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करवा लिया जाए। बूंदी शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए प्राप्त होने वाले बजट के उचित उपयोग के लिए कार्यों का पहले ही चिह्नित करवा लिया जाए। बिरला ने निर्देश दिए कि बस स्टेंड को शिफ्ट करवाने के कार्य को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्राप्त होने वाली धनराशि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए।

लोकसभा अध्यक्ष ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत श्मशान घाट बनवाए जाएं। साथ ही इनके लिए रास्ते की भी व्यवस्था हो। सम्बंधित अधिकारी से कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़े।

बैठक में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक केशवरायपाटन चन्द्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक बूंदी अशोक डोगरा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.