April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: वरिष्ठ सहायक पर जानलेवा हमला,विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लिया आधे दिन का अवकाश, जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया, शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बूंदी: वरिष्ठ सहायक पर जानलेवा हमला,विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लिया आधे दिन का अवकाश, जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया, शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

एनसीआई@बूंदी

जिला कोष कार्यालय के वरिष्ठ सहायक दीपक गौड़ पर गुरुवार शाम मीरा गेट चौराहे पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राजस्व विभाग के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी शुक्रवार को मध्याह्न पश्चात आधे दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। वारदात की कड़ी निंदा करते हुए जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को ज्ञापन दिया गया। इसमें आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

मामले के अनुसार, न्यू कॉलोनी निवासी दीपक गौड़ कार्यालय से छुट्टी के बाद शाम 6 बजे घर लौटते समय किसी काम से मीरा गेट आए थे। यहां उन पर कोटा से तीन युवकों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह गम्भीर घायल हो गए। इन्हें बचाने आए गुरुनानक कॉलोनी निवासी इनके साले अमित को भी काफी चोटें आई हैं। वहीं, इस संघर्ष में एक आरोपी गोविंद सुमन भी घायल हो गया था। इसे लोगों ने पकड़ लिया, बाकी आरोपी भागने में सफल रहे। दीपक और गोविंद का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। गोविंद को पुलिस ने पकड़ लिया था। मामला दर्ज कर इससे पूछताछ की जा रही है।

इधर, कर्मचारियों ने कहा कि दीपक गौड़ पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। इससे सभी कर्मचारियों में खासा रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन कर सकते हैं।

ज्ञापन देने वालों में ये रहे शामिल

जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में राजस्‍थान राजस्‍व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्‍यक्ष शिवराज सैनी, मुख्‍य संरक्षक तेज कुमार, मुख्‍य सलाहकार एवं जिला प्रवक्‍ता शिवराज गोचर, पूर्व जिलाध्‍यक्ष चंदन पंचोली, कमलेश कुमार जैन, मिश्री लाल सैनी, अमित शर्मा, विकास चौधरी, नरेन्‍द्र सिंह, श्‍याम सुंदर शर्मा, लोकेश गुर्जर, अरविंद गौतम, ओमप्रकाश प्रजापत, रामलक्ष्‍मण वर्मा, दिलखुश मीणा, संगीता परमार, करुणा जैन, अनुपमा सैनी व सुमन राठौर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.