April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पाक जासूस शकूर खान की जयपुर कोर्ट में पेशी, वकीलों ने लगाए ‘गद्दार’ के नारे, कांग्रेस के पूर्व मंत्री का पीए था आरोपी, मोबाइल में मिले पाकिस्तान इंटेलिजेंस अधिकारियों के नम्बर

पाक जासूस शकूर खान की जयपुर कोर्ट में पेशी, वकीलों ने लगाए ‘गद्दार’ के नारे, कांग्रेस के पूर्व मंत्री का पीए था आरोपी, मोबाइल में मिले पाकिस्तान इंटेलिजेंस अधिकारियों के नम्बर

चार दिन की हिरासत के दौरान पूछताछ के बाद ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर लिया गया। इंटेलिजेंस एजेंसी के जॉइंट इंटेरोगेशन के बाद ये पता चला है कि शकूर खान भारत से निष्कासित पाकिस्तानी एम्बेसी के कर्मचारी दानिश के साथ लगातार सम्पर्क में था।

एनसीआई@जयपुर

पिछले दिनों जैसलमेर से पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी और कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के पूर्व निजी सहायक को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया था।‌ उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर यह भी आरोप है कि वह 6-7 बार पाकिस्तान जा चुका है।‌ राजस्थान सीआईडी और जयपुर से आई खुफिया विशेष टीमों ने जैसलमेर के शकूर खान नाम के इस आरोपी को  उसके रोजगार कार्यालय से हिरासत में लिया था।

आज यानी मंगलवार को जब उसे जयपुर की कोर्ट में पेश किया गया तो वकीलों ने गद्दार-गद्दार के नारे लगाए। वकीलों ने आरोपी के खिलाफ गोली मारने तक के नारे लगाए।

शकूर खान रोजगार विभाग, जैसलमेर में कर्मचारी है। यह पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का सारा काम भी देखता था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसकी ड्यूटी जैसलमेर के कंट्रोल रूम में थी। यहां गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद फिलहाल हज यात्रा पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि शकूर खान जैसलमेर का ही रहने वाला है।

इंटेलिजेंस एजेंसी के जॉइंट इंटेरोगेशन के बाद यह पता चला कि शकूर खान भारत से निष्कासित पाकिस्तानी एम्बेसी के कर्मचारी दानिश के साथ लगातार सम्पर्क में था। शकूर खान के मोबाइल से कई पाकिस्तानी इंटेलिजेंस अधिकारियों के नम्बर मिले हैं। शकूर ख़ान के मोबाइल से भारतीय सेना और वायुसेना के बारे में अहम जानकारी पाकिस्तान भेजे जाने के सबूत भी मिले हैं।

भारत के साथ देशद्रोह…

राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, “सालेह मोहम्मद कांग्रेस के पूर्व मंत्री थे। वे जैसलमेर से आते हैं। उनके पीए ने पाकिस्तान को सूचनाएं भेजी, जिसको अब गिरफ्तार किया गया है। ये तो देशद्रोह का काम है। पूर्व मंत्री ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, इसलिए पूर्व मंत्री भी संदेह के घेरे में आ रहे हैं। भारत के साथ देशद्रोह करना कहीं से भी बर्दाश्त के लायक नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.