April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी के बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 सितम्बर

बूंदी के बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 सितम्बर

एनसीआई@बूंदी

बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की प्री मेट्रिक की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 15 सितम्बर कर दी गई है। बीड़ी श्रमिकों के लिए यह सुनहरा मौका है, इसका लाभ उठाएं। छात्रवृत्ति के आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करना होगा।

केन्द्रीय आयुर्वेद अस्पताल, बूंदी के डॉ. मदनलाल शर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, अंकतालिका की प्रति और श्रमिक प्रमाण पत्र जरूरी है। ये दस्तावेज लेकर नजदीकी सीएससी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉ. मदनलाल शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, बीड़ी श्रमिक औषधालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.