April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पंजाबी महिलाओं की संस्था सोहनी फुलकारी ने पंजाब के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी आर्थिक सहायता

पंजाबी महिलाओं की संस्था सोहनी फुलकारी ने पंजाब के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी आर्थिक सहायता

एनसीआई@कोटा

पंजाब में अतिवृष्टि से पैदा हुई आपदा के मद्देनजर वहां के पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पंजाबी महिलाओं की संस्था सोहनी फुलकारी सोसाइटी ने मानवता की मिसाल पेश की है। सोसाइटी की सदस्यों ने प्रभावित परिवारों के लिए 35 हजार रुपए भेजे हैं। सोसाइटी का मानना है कि दुख की घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनना सबसे बड़ा धर्म है।

इसी भावना के साथ सो‌साइटी की अध्यक्ष रचना चावला, सचिव शालिनी विज और कोषाध्यक्ष रानी गोहरी के मार्गदर्शन में पितृपक्ष की चतुर्थी पर साईं कुटीर रंगबारी में भावपूर्ण श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी की सदस्यों रानी गोहरी, रचना चावला, शालिनी विज, डेजी नरूला, कविता गंभीर, रेखा पिपलानी, सिमी, सीमा गांधी, पूनम भारद्वाज, रोजी आहूजा, चन्द्रा गुलाटी, मीना चौधरी व प्रतिमा रणदेव ने अपने हाथों से 100 से अधिक गरीबों को भोजन कराया।

भोजन वितरण के दौरान हर किसी के चेहरे पर संतोष और आत्मिक खुशी झलक रही थी। इनका मानना था कि अपने पितरों की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा श्राद्ध है। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.