एनसीआई@कोटा
समता आंदोलन समिति की मंगलवार को हुई बैठक में 21 अगस्त को युवाओं द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को लेकर युवाओं में लम्बे समय से असंतोष है। इस विषय पर व्यापक स्तर पर चर्चा एवं संवाद की आवश्यकता है।
आंदोलन में शामिल होकर अपनी बात रखें
समता आंदोलन समिति के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि जातिगत आरक्षण व्यवस्था के कारण प्रतिभाशाली युवाओं के अवसर प्रभावित होने से करोड़ों विद्यार्थियों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। युवाओं को अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने के लिए आगे आना चाहिए।संयोजक राजेन्द्र गौतम ने कहा कि समता आंदोलन समिति 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करती है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और आंदोलन में सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक में समिति के महामंत्री कमल सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल गर्ग, निमिष सक्सेना, इन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा व मनोज दाधीच आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
