एनसीआई@बूंदी
पुलिस सेवा में अपने उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए राज्य स्तर पर पुलिस पदक से सम्मानित होने पर बूंदी के पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा का मंगलवार को सर्व समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।
2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री शर्मा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन सेवाओं के लिए हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा गया था। इस अवसर पर बूंदी जिले के विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उनका सम्मान किया और जिले का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी।

शॉल, साफा और सरोपा भेंट कर किया गया सम्मान
सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने शॉल ओढ़ाकर, साफा बंधवाकर, सरोपा भेंट कर और माल्यार्पण के साथ पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के हर वर्ग ने एसपी अवनीश कुमार शर्मा की कार्यप्रणाली और उनके मिलनसार व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
अभिनंदन समारोह में विभिन्न समाजों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें इंटेक के संयोजक राजकुमार दाधीच, सह-संयोजक राजेन्द्र भारद्वाज, सदस्य अशोक शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बूंदी जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, माटूंदा जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, दीक्षांत कुमार शर्मा, पंडित सतीश शर्मा और महावीर शर्मा, बूंदी गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सुखजिंद्र सिंह, जगदीश सिंह, गुरुदेव सिंह और पपींद्र सिंह, सीएलजी सदस्य मनमोहन राठौर, मुकेश राठौर, श्यामसुंदर राठौर, भीम शंकर राठौर और विष्णु राठौर, मीणा समाज के बूंदी शहर अध्यक्ष व सीएलजी सदस्य हेमंत मीणा, और गुर्जर समाज से माटूंदा के वार्ड पंच सुखपाल गुर्जर, भीमराव कल्याण परिषद बूंदी के पूर्व जिलाध्यक्ष व माटूंदा सीएलजी सदस्य घांसी लाल वर्मा (रैगर समाज) और माटूंदा से सत्यनारायण सैनी (सैनी समाज), जगदीश राजपुरोहित, हरीश बिलोची और कैलाश चंद्र शर्मा शामिल रहे।
एएसपी और सदर थानाधिकारी भी रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत और सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इंटेक व सीएलजी सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं माटूंदा के पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार शर्मा ने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों का पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा से परिचय करवाया।
