एनसीआई@बूंदी
सावन के पवित्र माह में रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन, बूंदी द्वारा 15 महिलाओं को निःशुल्क खाटू श्याम जी की तीर्थ यात्रा करवाई गई। फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

संस्था अध्यक्ष रानी रोहिणी कुमारी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव और भक्ति-भावना से जुड़ा पवित्र महीना है। ऐसे अवसर पर महिलाओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना हमारी संस्था की सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और समाजसेवा को साथ लेकर आगे बढ़ना ही संस्था का उद्देश्य है। महिलाओं को तीर्थ दर्शन का अवसर मिले और वे अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ सकें, इसी भावना से फाउंडेशन द्वारा यह निःशुल्क यात्रा आयोजित की गई।

रानी रोहिणी कुमारी ने कहा कि भविष्य में भी संस्था द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों के लिए इसी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।तीर्थ यात्रा में शामिल महिलाओं ने फाउंडेशन एवं संस्था अध्यक्ष रानी रोहिणी कुमारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था द्वारा उन्हें निःशुल्क खाटू श्याम जी के दर्शन करवाना सराहनीय पहल है।
