एनसीआई@बूंदी
एक खम्बे की छतरी, भूरा गणेशजी के मन्दिर के पास राजीविका राजसखी स्टोर का शुभारम्भ 19 अगस्त को होगा।
राजीविका द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने, उनके हुनर को शहरों तक पहुंचाने एवं उनके आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में जिला कलक्टर के विशेष प्रयासों से इस राजसखी स्टोर का शुभारम्भ किया जा रहा है।
इस स्टोर में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित जूट बैग, बोतल बैग, पेपर बैग, टिफिन बैग, लाख बेंगल, गुलाब निर्मित उत्पाद, खाद्य मसाले, जैसे मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आटा, दाल, गुलाब शरबत, गुलकंद, अगरबत्ती, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बर्तन बार आदि सहित क्रोशिए के विभिन्न उत्पाद जैसे सुन्दर बुके, आकर्षक फूल, बैग की-चेन विशेष रूप से विक्रय लिए उपलब्ध रहेंगे।
