एनसीआई@बूंदी
28 अगस्त, शुक्रवार को पड़ने वाले रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन की सुविधा के लिए प्रधान डाकघर बूंदी रविवार, 23 अगस्त को विशेष रूप से खुला रहेगा। इस दिन प्रधान डाकघर बूंदी में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक राखीॅ एवं अन्य डाक सामग्री की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में राखियों की सुरक्षित एवं समयबद्ध डाक से बुकिंग एवं वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आमजन इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने प्रियजनों को राखियां डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके साथ ही रविवार को नवीन आधार नामांकन एवं आधार में आवश्यक अद्यतन (Update) की सुविधा भी प्रधान डाकघर बूंदी में उपलब्ध रहेगी। इससे नागरिकों को अवकाश के दिन भी आधार सम्बंधी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विशेष अभियान—’एक राखी सैनिकों के नाम’
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग द्वारा ‘एक राखी सैनिकों के नाम’ विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से आमजन देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राखियां सैनिक भाइयों के नाम भेज सकते हैं।
प्रधान डाकघर बूंदी में रविवार को उपलब्ध विशेष सेवाएं
राखी एवं अन्य डाक की बुकिंग — सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नवीन आधार नामांकन आधार अद्यतन (Update) की सुविधा व ‘एक राखी सैनिकों के नाम’ अभियान के तहत सैनिकों को राखी भेजने की सुविधा।
डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर डाक विभाग की विशेष सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने स्नेह एवं शुभकामनाओं को राखी के माध्यम से अपनों तथा देश के वीर सैनिकों तक पहुंचाएं।
