एनसीआई@गुवाहाटी
असम के गुवाहाटी में एक युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद सिर धड़ से अलग कर फ्रिज में रख दिया। दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। इस मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब आरोपी पति शरीर कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस फ्लेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो वहां 25 साल की रिया तालुकदार का धड़ मिला।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी फरार था। उसे आज सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।रिया का कटा हुआ सिर उसके पति ने काले रंग की पॉलिथीन में लपेटकर फ्रिज में रखा था। महिला की बॉडी दो हिस्से में थी। पोस्टमॉर्टम के लिए पॉलिथिन में भरकर शव ले जाया गया।

शव कुत्तों को खिलाने का था प्लान
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के बाद रामानुजन ने उसी कमरे में खाना बनाया और खाया था। इसके बाद उसने रिया के शव को काटकर मांस कुत्तों को खिलाने की योजना बनाई थी, लेकिन, खाना खाने के बाद वह घर से भाग निकला।
6 महीने पहले ही हुई थी शादी
रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराये से रह रहे थे। रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके परिवार में केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता था।

आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज है
रामानुजन का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से सम्बंधित मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस रामानुजन से पूछताछ कर रही है। उसके पास दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच का जी रही है।

