एनसीआई@कोटा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितम्बर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे नया नोहरा क्षेत्र के कोरल पार्क में स्थित सुहास सभागार में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता पर भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय पर मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस निर्माणाधीन कार्यालय का अवलोकन भी करेंगे। इनके कोटा आगमन को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर देहात जिला महामंत्री विशाल शर्मा, वरिष्ठ नेता कीर्तिकांत गोयल, पार्षद गोपाल राम मंडा, जिला उपाध्यक्ष महावीर सुमन, जितेंद्र खजांची, कुलदीप सिंह तलवार, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप राठौर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, युवा कार्यकर्ता वैभव, अनुराग, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
