एनसीआई@बूंदी
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर के भवानी निकेतन महाविद्यालय में आयोजित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्बोधित किया और युवाओं से संवाद किया।

इस अवसर पर 3075 करोड़ की लागत वाली 668 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। ‘नई किरण-नशा मुक्ति पोर्टल’ और ‘स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र’ जैसी नई डिजिटल सेवाओं का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति मानव शृंखला, लघु फिल्में और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।
टाउन हाल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार उत्सव
नगर परिषद के टाउन हाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट वितरित किए गए। इस दौरान विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जयपुर के भवानी निकेतन महाविद्यालय में आयोजित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ का लाइव प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगर परिषद के सभापति भरत शर्मा, एडीएम एचडी सिंह व एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा ने विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 32 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट वितरित किए।

इनमें कार्मिक विभाग के 10, पशुपालन के 12, आयुर्वेद विभाग के 4, यूनानी विभाग के 3, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का एक, एनएचएम का 1 व राजस्थान पुलिस का 1 कार्मिक शामिल रहा। इस अवसर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नीलकमल सक्सेना, विभिन्न जनप्रतिनि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सांख्यिकी अधिकारी सत्यवान शर्मा ने किया।
