एनसीआई@स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 192 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों ने टीम की जीत सुनिश्चित की।भारतीय टीम ने गत बार भी एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है। वहीं, पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले पाकिस्तान के बैटर हसन नवाज ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार तो भारतीय फेंस की सांसें रोक दी थीं। दरअसल, जसप्रीत बुमराह के 19वें ओवर ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया, जिसमें उन्होंने 11 रन दिए थे।

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने हसन नवाज की आक्रामक पारी के बावजूद रोमांचक फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के मुकाबले में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं।
उन्हें शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 15 गेंद पर 27 रन बनाए। इससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए।

पाकिस्तान खराब शुरुआत के बावजूद हसन नवाज की 51 गेंदों पर 96 रन की पारी से मुकाबले में बना रहा, लेकिन आखिर में वह छह विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच पाया। नवाज जब 4 रन पर थे तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच छोड़ दिया था। नवाज ने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए।
भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था और इस तरह से वह इस खेल में दोहरी सफलता हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भी पाकिस्तान को हराया था।

बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान ने आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन इस दौरान उसने विकेट भी गंवाए। स्पिनर अक्षर और वाशिंगटन ने उसके बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वाशिंगटन ने कप्तान साहिबजादा फरहान (10) को डीप मिडविकेट पर कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।
अक्षर ने इसके बाद नए बल्लेबाज उस्मान खान (03) को तुरंत ही पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने माज सदाकत (23) के तीखे तेवरों पर भी विराम लगाया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन हो गया। लेकिन नवाज और साइम अयूब (22 गेंद पर 29 रन) ने भारत की पेशानी पर बल ला दिए।
इन दोनों ने विशेषकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को निशाना बनाया, जिन्होंने तीन ओवर में 44 रन लुटाए। पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद तो देखते हुए कप्तान अय्यर ने अभिषेक को भी गेंद सौंपी जिन्होंने दो ओवर में 23 रन दिए। ऐसे मौके पर दुबे फिर से ‘गोल्डन आर्म’ साबित हुए।
उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही साइम को आउट कर दिया, जिसमें वाशिंगटन ने दौड़ लगाकर कैच लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। वाशिंगटन ने इसके बाद अब्दुल समद (09) को आउट किया। पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 44 रन चाहिए थे।
जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जबकि दुबे ने अंतिम ओवर में 33 रन का बचाव किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर नवाज को आउट करके उन्हें शतक पूरा नहीं करने दिया। इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की और 20 गेंद में अर्धशतक बनाकर विपक्षी टीम के स्पिन आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

अभिषेक ने धीमी गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाते हुए विकेट के दोनों तरफ बेफिक्र होकर छक्के जड़े। अराफात ने अपनी गति में बदलाव करके अभिषेक को स्टम्प आउट कराया। ईशान किशन (18 गेंदों में 20 रन) ने कप्तान श्रेयस अय्यर (24 गेंदों में 21 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर स्थिति संभाली।
तिलक और दुबे ने आखिरी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्पिनरों की जमकर धुलाई की। इन दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए केवल पांच ओवरों में 62 रन जोड़े जबकि रन बनाना आसान नहीं था। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर सुफयान मोकिम के पारी के 18वें ओवर में 18 रन बने और फिर ऑफ स्पिनर साइम अयूब ने 19वें ओवर में 23 रन दिए।तेज गेंदबाज दानियाल ने आखिरी ओवर किया, जिसमें 16 और रन बने। भारत ने स्पिनरों की मददगार पिच पर कुल 15 छक्के लगाए। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 81 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी (नौ गेंदों में 15 रन) ने लेग स्पिनर साद मसूद की गेंदों पर दो छक्के लगाए। सूर्यवंशी ऑफ स्पिनर अयूब की गेंद पर रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को आउट करने के बाद ‘रॉकिंग द बेबी’ शैली में जश्न मनाया।
कप्तान अय्यर और किशन दोनों ही 11 से 15 ओवरों के बीच बड़े शॉट नहीं लगा पाए। किशन के तेज, सीधी और थोड़ी ज्यादा उछाल वाली गेंद पर बोल्ड होने के बाद लेग स्पिनर अबरार ने अय्यर की संघर्षपूर्ण पारी समाप्त की। इस तरह से दो विकेट पर 93 रन से भारत का स्कोर अचानक ही पांच विकेट पर 133 रन हो गया।
जब ऐसा लग रहा था कि भारत 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगा, तब तिलक और दुबे की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी जीता गोल्ड
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।
बीच में टीम इंडिया की हालत कमजोर लग रही थी
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पाकिस्तान के 3 विकेट केवल 39 के स्कोर पर गिर गए थे। उसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने मिलकर 87 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया और उसके फेंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। अयूब और हसन के क्रीज पर रहते भारत हार की ओर जाता दिख रहा था।

शिवम दुबे ने 15 वें ओवर में सैम अयूब को आउट कर टीम इंडिया को वापसी का मौका दिया। वहीं से पाकिस्तान टीम का डाउनफॉल शुरू हो गया। हालांकि हसन नवाज आखिरी ओवर तक टिके रहे, जिन्होंने 96 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था।
भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी, लेकिन शिवम दुबे ने 13 रन ही दिए। उन्होंने एक विकेट भी झटका।

18वें ओवर की तीसरी बॉल पर पाकिस्तान ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को तिलक वर्मा के हाथों लॉन्ग-ऑन पर कैच कराया। समद ने बिना ज्यादा फुटवर्क के बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऊंची गई और फील्डर के हाथों में समा गई। समद 9 रन बनाकर आउट हुए।
17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 160 रन था। हसन नवाज 40 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि अब्दुल समद 7 गेंदों पर 8 रन पर थे। इस ओवर से 16 रन आए।
बड़ी बात यह रही कि शिवम दुबे के इस ओवर में हसन नवाज ने लगातार दो चौके लगाए, जबकि अब्दुल समद ने भी एक चौका जड़ा। पाकिस्तान को अब 24 गेंदों पर 68 रन की जरूरत थी। दुबे ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।
15वें ओवर में शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब को आउट कर दिया था। उन्होंने साझेदारी तोड़कर भारत को अहम सफलता दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच पकड़ा। सईम अयूब 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके और हसन नवाज के बीच 48 बॉल पर 87 रन की साझेदारी हुई।
