एनसीआई@बूंदी
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आठ नगरीय निकायों में अध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार, 16 सितम्बर निर्धारित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 17 सितम्बर को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने एवं चुनाव चिह्नों के आवंटन के लिए 18 सितम्बर निर्धारित है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति, नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा, नाम वापसी व अध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
पहले दिन शून्य नामांकन
इसके तहत बूंदी नगर परिषद के लिए कार्यालय नगर परिषद भवन बूंदी, नगर पालिका कापरेन के लिए उप तहसील कार्यालय कापरेन, हिंडोली के लिए नगरपालिका भवन हिण्डोली, देई के लिए उप तहसील कार्यालय देई, नैनवां के लिए नगरपालिका कार्यालय नैनवां, केशवरायपाटन के लिए सभा भवन कार्यालय नगरपालिका केशवरायपाटन, लाखेरी के लिए कार्यालय नगरपालिका भवन लाखेरी तथा इन्द्रगढ़ के लिए कार्यालय नगरपालिका भवन इन्द्रगढ में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा। पहले दिन शून्य नामांकन नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष पदों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के पहले दिन 15 सितम्बर को बूंदी नगर परिषद सहित 8 नगर निकायों में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
