एनसीआई@बूंदी
डिस्ट्रिक्ट क्लब के बेडमिंटन कोर्ट का नवीनीकरण कार्य जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट क्लब बूंदी हरफूल सिंह यादव के आदेश के अनुसार क्लब सदस्य बेडमिंटन खिलाड़ी अजय नुवाल एडवोकेट की देखरेख में रविवार से शुरू हुआ।

नुवाल ने बताया कि जिला कलक्टर बेडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। इनके नवाचार से ग्राउंड में नया बेडमिंटन मैट कोर्ट लगाया जा रहा है। यह पूर्व में जिला बेडमिंटन संघ के समन्वय से 2022 में लगा था। साथ ही हॉल में आदर्श खिलाड़ियों के पोस्टर लगाए गए हैं। रंग रोगन लाइटिंग प्रॉपर करवाई गई है। इस कार्य में 7 दिवस लगेंगे। इसके चलते इस अवधि में ग्राउंड खिलाड़ियों के लिए बंद रहेगा ।
नुवाल ने बताया कि जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट क्लब की सम्भावित भावी योजना के अनुसार क्लब को खेल एवं पारिवारिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा, जिससे इस खेल में रुचि रखने वाले बूंदीवासी यहां परिवार सहित आकर समय बिता सकें।
