एनसीआई@बूंदी
जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा ने जिले के पंजीकृत समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहन के पंजीयन प्रमाण पत्र में दर्ज मोबाइल नम्बर का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार उसे तत्काल अपडेट कराएं।
सौम्या शर्मा ने कहा-यह देखा गया है कि अनेक वाहनों में पुराने, बंद अथवा गलत मोबाइल नम्बर दर्ज हैं। इस कारण वाहन स्वामियों को ई-चालान, कर, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाए समय पर प्राप्त नहीं हो पाती हैं। मोबाइल नम्बर अपडेट करा लेने से विभाग द्वारा भेजी जाने वाली सभी आवश्यक सूचनाएं सीधे वाहन स्वामी तक पहुंच सकेंगी।
इसलिए बूंदी जिले के सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध किया गया है कि अपने वाहन के पंजीयन रिकॉर्ड में केवल अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नम्बर ही दर्ज कराएं।
