April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई बैठक

राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई बैठक

एनसीआई@बूंदी

राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की शनिवार सुबह 11 बजे विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करने को जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित नॉलेज पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इस बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची, पदोन्नति लाभ एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही इनके समाधान की मांग को लेकर जिला कलक्टर बूंदी को 12 जुलाई को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने बताया कि राजस्व विभाग के मंत्रालय कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में आगामी प्रत्येक माह में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों से इसमें मौजूद रहने की अपील की है।

बैठक में चंदन पंचोली, जिला अध्यक्ष, राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ बूंदी, इंद्र कुमार विजय, हरिनारायण सोनी, कमलेश जैन, राजेंद्र शर्मा, पोखर मल वर्मा, कुलदीप लोधा, संजय जैन, सुनीता मीणा, रमेश वर्मा, याकूब अली, नरेंद्र सिंह, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.