April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस्‍तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर निकाली भड़ास, कहा- वह टोटल डिजास्‍टर, मुख्यमंत्री के रूप में कबूल नहीं

केप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस्‍तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर निकाली भड़ास, कहा- वह टोटल डिजास्‍टर, मुख्यमंत्री के रूप में कबूल नहीं

एनसीआई@चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच अपने अपमान से आहत हैं। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में भविष्‍य की सियासत के बारे में भी संकेत दिए। एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उनके लिए सभी विकल्‍प हैं। मैं मुख्‍यमंत्री के रूप मेें नवजाेत सिंह सिद्धू के साथ काम नहीं सकता। सिद्धू टाेटल डिजास्‍टर हैं। उनमें कोई क्षमता नहीं है। एक विभाग को तो नहीं संभाल सके, पूरा पंजाब क्‍या संभालेंगे।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केप्टन ने अपने इस्तीफे का ठीकरा पार्टी हाई कमान पर भी फोड़ा। केप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा अपमान हुआ है। मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी को कह दिया था कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में तीसरी बार कुछ विधायक इकट्ठा होकर कह देते हैं कि मैं काम नहीं कर रहा। ऐसे में आपको जो अच्छा लगता है उसे सीएम बना लें।

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच केप्‍टन अमरिंदर की नया कदम, पंजाब सीएम मिटाएंगे लोगों से दूरियां
केप्टन अमरिंदर ने अपनी अगली रणनीति के बारे में कहा, मेरे पास सभी विकल्प खुले हैं। मैं जल्द ही अपने समर्थकों से मिलूंगा और उनके साथ बातचीत करके अगली रणनीति तय करूंगा। मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहा। अब अपने समर्थकों और अपने साथियों से बात करके आगे की योजना तैयार करूंगा। मैं अभी पार्टी में हूं।

केप्टन ने मीडिया कर्मियों से और ज्यादा बात नहीं की। इतना कहकर ही वह लौट गए। हालांकि उनके बेटे रणइंद्र सिंह ने केप्टन के इस्तीफे को मुक्ति बताया। उन्होंने कहा कि स्टेट दीयां झांझरां लैह चुकियां ने (स्टेट की पायलें उतर चुकी हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.