राजस्थान में 24 से 26 सितम्बर तक लॉक डाउन व इंटरनेट बंद रहने के वायरल मैसेज की यह है हकीकत
एनसीआई@जयपुर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में कहा गया है कि, राजस्थान में REET परीक्षा के कारण 24 सितम्बर शाम 5 बजे से 26 सितम्बर शाम 7 बजे तक राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में लॉक डाउन लगाने और इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है। राजस्थान पुलिस ने इसका खंडन कर दिया है।
राजस्थान पुलिस ने इस फेक मैसेज के जवाब में एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है कि, ‘REET 2021 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रदेश में लॉक डाउन एवं इंटरनेट बंद की खबरें आधारहीन एवं भ्रामक हैं।
