April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

5 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की 6 घंटे में गिरफ्तारी के बाद सात दिन में चालान पेश

एनसीआई@सवाईमाधोपुर

पुलिस ने गत दिनों हुई एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात के आरोपी को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आज सातवें दिन विशेष न्यायालय पोक्सो एक्ट में चालान भी पेश कर दिया।

पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर राजेश सिंह ने वारदात की गम्भीरता को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में मुकेश कुमार, थानाधिकारी रवांजना डूंगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी सोनू पुत्र हेमराज प्रजापत, निवासी बगावदा, थाना रवाजंना डूंगर को 6 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कड़ी मेहनत और लगन से अनुसंधान पूरा कर उसके खिलाफ विशेष न्यायालय, पोक्सो एक्ट, सवाई माधोपुर में आज 7 दिन में चालान पेश कर दिया। आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.