July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

व्यापार महासंघ व जैन समाज के प्रयास रंग लाए, बड़ी समस्या का हुआ समाधान

व्यापार महासंघ व जैन समाज के प्रयास रंग लाए, बड़ी समस्या का हुआ समाधान

एनसीआई@बूंदी

सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर के सामने नागर-सागर कुंड के पास का नाला 3-4 महीने से क्षतिग्रस्त था। इसमें आए दिन महिला-पुरुष वाहन चालक गिर रहे थे। करीब दस दिन से तो यह नाला पूरा ही क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे इसमें एक पुलिसकर्मी और कई महिलाएं गिर चुकी थीं। व्यापार महासंघ बूंदी व जैन समाज के प्रयास से आज इसका काफी हद तक समाधान हो गया।

खल चूरी संघ के अध्यक्ष संतोष जिंदल ने बताया कि इस बड़ी समस्या के समाधान की मांग को लेकर कल शुक्रवार को व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष निरंजन जिंदल व प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय के अलावा जैन समाज के अध्यक्ष रविंद्र काला तथा समाज के अन्य लोग नगर परिषद के आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया से मिले। साथ ही सभापति मधु नुवाल को भी उनके पति पूर्व प्रधान भगवान नुवाल के माध्यम से फोन पर अवगत कराया। व्यापारियों ने आयुक्त सिसोदिया से नाले को तुरंत ठीक करवाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इन व्यापारियों का यह प्रयास रंग लाया। आज सुबह से ही इस नाले की साफ-सफाई करवाने के साथ इसकी मरम्मत भी शुरू कर दी गई। इसकी साफ-सफाई के लिए विशेष कर्मचारी भी नियुक्त किए गए। साथ ही यहां जल्द ही रोड बना देने का भी व्यापारियों को भरोसा दिया गया। इसके लिए व्यापार महासंघ व जैन समाज ने नगर परिषद का आभार जताया। दीपावली से पहले हुए इस समाधान पर खुशी जताई। यह जानकारी खलचुरी के अध्यक्ष संतोष जिंदल ने दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.