April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

हाईकोर्ट से बीएड धारियों को झटका, रीट लेवल-1 के लिए बीएसटीसी वाले ही योग्य

हाईकोर्ट से बीएड धारियों को झटका, रीट लेवल-1 के लिए बीएसटीसी वाले ही योग्य

एनसीआई@जोधपुर

जोधपुर हाईकोर्ट ने आज गुरुवार को दिए अपने एक अहम फैसले में रीट लेवल-1 भर्ती से बीएड अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है। जोधपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ नेे यह फैसला दिया है।

इसमें हाईकोर्ट ने रीट लेवल-1 भर्ती के लिए केवल बीएसटीसी अभ्यर्थियों को ही योग्य माना और बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट को निरस्त करने के आदेश दिए। कोर्ट ने एनसीटीई के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया, जिसमें बीएड वालों को इस भर्ती के लिए योग्य करार दिया गया था।

इससे पहले बुधवार को जोधपुर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो गई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार, मंगलवार और बुधवार तीन दिन सभी पक्षों ने तर्कों के साथ अपना पक्ष रखा। बुधवार को बीएड अभ्यर्थियों की ओर से मामले में पक्ष रखा गया। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लगातार कई घंटे सुनवाई चली और बीएसटीसी अभ्यर्थी, राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के अधिवक्ताओं की ओर से पक्षा रखा गया।

उल्लेखनीय है कि रीट लेवल-1 से बीएड धारियों को बाहर करने की मांग को लेकर पिछले 46 दिन से बीएसटीसी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे। बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनका पक्ष मजबूती के साथ अदालत में नहीं रखा गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। सोशल मीडिया पर बीएसटीसी अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि राज्य सरकार बीएसटीसी अभ्यर्थियों की मजबूत पैरवी करवाकर उन्हें न्याय दिलवाएं। इससे पहले राज्य सरकार ने हलफनामा दायर कर कहा था कि लेवल-1 के पदों के मुकाबले पर्याप्त संख्या में बीएसटीसी अभ्यर्थी मौजूद हैं। एनसीटीई का नोटिफिकेशन राज्य में लागू नहीं होता है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी रीट नोटिफिकेशन में लेवल-1 में केवल बीएसटीसी वालों को ही पात्र माना गया था, लेकिन बीएड डिग्रीधारियों के हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद हाईकोर्ट ने बीएड वालों को दोनों लेवल में शामिल करने के आदेश दिए। दूसरी ओर बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने भी हाईकोर्ट में एनसीटीई के नोटिफिकेशन को चुनौती दे दी थी।

दूसरी ओर, पिछले एक महीने से रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-1 से बीएड धारियों को बाहर करने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर बीएसटीसी अभ्यर्थियों का धरना और क्रमिक अनशन जारी है।

राजस्थान बोर्ड ने रीट रिजल्ट 2 नवम्बर 2021, मंगलवार सुबह जारी कर दिया था। परीक्षा के महज 36 दिन बाद नतीजे जारी कर दिए गए थे। करीब साढ़े 16 लाख उम्मीदवारों ने रीट का एग्जाम दिया था। उम्मीदवारों को था। रीट से राजस्थान में 31000 शिक्षकों की भर्ती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.