अशोक सक्सेना बने आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलॉइज एसोसिएशन बून्दी के अध्यक्ष, कार्यकारिणी गठित
एनसीआई@बून्दी
आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज एसोसिएशन, बून्दी की बैठक गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित माताजी के मंदिर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष माधोलाल ने की। बैठक में आवश्यक विचार-विमर्श के बाद संगठन को गति देने के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस कार्यकारिणी में अशोक कुमार सक्सेना को अध्यक्ष चुना गया। अब्दुल सलाम कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। अब्दुल सत्तार पठान व वाहिद नूर उपाध्यक्ष बनाए गए। इसी क्रम में गोपाल पांचाल को सचिव, द्वारका लाल प्रेम सिंह व रामदेव रेगर को सह सचिव नियुक्त किया गया। गजानंद राठौर संगठन सचिव, किशन चंद योगी वित्त सचिव व नाथू लाल शर्मा प्रचार मंत्री बनाए गए।
इस कार्यकारिणी में 10 सदस्य भी बनाए गए। इनमें रमेश गहलोत, प्रेमचंद जैन, जफर मोहम्मद, कृणाल सिंह, पीर मोहम्मद, गणपत सोनी, गोपाल सिंह हाड़ा, मदनलाल बैरागी, मोहन चौधरी व नंदलाल शामिल हैं।
