April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बाड़मेर निवासी पत्रकार रहमुल्लाह खान के निकाह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों ने की शिरकत

बाड़मेर निवासी पत्रकार रहमुल्लाह खान के निकाह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों ने की शिरकत

एनसीआई@जयपुर

बाड़मेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार रहमुल्लाह खान का 15 दिसम्बर को खुशबू बानो से निकाह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री,आईएएस,आईपीएस, पत्रकार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

रहमुल्लाह खान बाड़मेर जिले के ईटादा गांव के निवासी हैं। इनका निकाह जयपुर में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। यह पहला मौका था जब बाड़मेर निवासी किसी पत्रकार के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री सहित इतनी बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिरकत की।



इस विवाह समारोह में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व सालेह मोहम्मद, विधायक अमीन कागज़ी व हाकम अली, आबकारी आयुक्त जोगाराम जांगिड़ ( सीनियर आईएएस), आरपीएस राजवीर सिंह व नबाब खान, माणक चौक थाना इंचार्ज सुरेन्द्र यादव के अलावा अन्य प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों के अलावा फर्स्ट इंडिया चैनल के हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चन्द्र भी शामिल हुए।

पूर्व सरपंच ताहर मोहम्मद व ख़ामीसा खान ने भी समारोह में शिरकत की। रहमुल्लाह न्यूज इंडिया टीवी चैनल में पॉलिटिकल वरिष्ठ संवाददाता हैं। उनके पिता सुमार खान सामान्य किसान हैं। रहमतुल्लाह की जिन खुशबू बानो से शादी हुई है वे राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में सरकारी अधिवक्ता हैं। उनकी माताजी अनीसा बानो राजस्थान पुलिस में हैं। छोटी बहन खुशनुमा खान पत्रकार हैं। खुशबू के पिता मंसूर अहमद भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से सेवानिवृत्त हैं। रहमतुल्ला की यह शादी बाड़मेर में सुर्खियों में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.