पुलिस चौकी से 250 मीटर दूर दिनदहाड़े गैंगरेप: महिला ने बात करने से मना किया तो खेत में ले जाकर की दरिंदगी, निर्वस्त्र पुलिस के पास पहुंची
एनसीआई@उदयपुर
उदयपुर के झाड़ोला थाना क्षेत्र के बाघपुरा चौकी क्षेत्र में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां आरोपियों ने वारदात की, वहां से पुलिस चौकी महज 250 मीटर दूर है। महिला जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर निर्वस्त्र चौकी पहुंची और पुलिसवालों को आपबीती बताई। घटना की सूचना पर महिला के परिजन भी चौकी पहुंच गए। शुक्रवार को एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके से पीड़िता के कपड़े और घड़ी भी मिली है। मामला समाने आने के बाद टीम बनाई गई। देर शाम इस मामले में आरोपी मोहन पारगी को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद आरोपी जगन्नाथपुरा के जंगलों में छिपा था।
गुरुवार शाम महिला अपने ससुराल से अकेली पीहर पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर 3 युवक आए। दो युवक वहीं उतर गए और एक बाइक लेकर चला गया। उन्होंने महिला से बात करने की काेशिश की। महिला ने बात नहीं की तो दोनों जबरन उसे घसीकर खेत में ले गए और वहां उससे गैंगरेप किया।
महिला बचाने के लिए चिल्लाई तो आरोपियों ने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकली और भागती हुई पुलिस चौकी पहुंची। इस दौरान आरोपी भी खेत से फरार हो गए। सूचना पर महिला के पति और पिता भी चौकी पहुंचे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उदयपुर में पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया।
एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि पूरा मामला गम्भीरता से ले रहे हैं। रिपोर्ट के तुरंत बाद दो टीमें बनाकर आरोपियों की लगातार तलाश लगातार कर रहे हैं। एएसपी और डीएसपी समेत कई अधिकारियों को इसी केस में लगाया है। मुख्या आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
