April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बुलडोजर एक्शन का बदला लेने के लिए गुजरात में रची खतरनाक साजिश, रेलवे इंजीनियर की सजगता से ट्रेन पलटने से बची, 2 गिरफ्तार

बुलडोजर एक्शन का बदला लेने के लिए गुजरात में रची खतरनाक साजिश, रेलवे इंजीनियर की सजगता से ट्रेन पलटने से बची, 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में सरकार की बुलडोजर की कार्रवाई के विरोध में गुजरात के मोरबी में ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई थी। इस बात का खुलासा करते हुए राजकोट रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने रेलवे ट्रेक पर पत्थरों का ढेर लगा दिया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक महिला से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

•रेलवे ट्रेक पर लगा दिया पत्थरों का ढेर

•इंजीनियर ने देखकर कराया था क्लियर

एनसीआई@राजकोट/अहमदाबाद

उत्तर प्रदेश में जारी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का बदला लेने की खतरनाक साजिश गुजरात में रची गई। वह साजिश थी ट्रेन पलटने की। अगर यह साजिश सफल हो जाती तो न जाने कितने यात्रियों की जान चली जाती। इस साजिश को रचने के आरोप में राजकोट रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मोरबी वांकानेर मेमू ट्रेन को पलटने के मकसद से रेलवे ट्रेक पर पत्थर डाल दिए थे।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस साजिश के पीछे कोई आतंकवादी लिंक तो नहीं है। गुजरात एटीएस भी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।‌ गनीमत रही कि ट्रेन ट्रेक से गुजरती, इससे पहले ही रेलवे के इंजीनियर ने ट्रेक पर पत्थरों के ढेर को देख लिया और ट्रेन के आने से पहले ही इसे क्लियर करवा दिया। इस मामले में खुद रेलवे इंजीनियर की ओर से पुलिस से शिकायत की गई थी।

Breaking News:-
गुजरात दंगे: तीस्‍ता सीतलवाड़, तहलका व राणा अयूब…. इन्होंने किया मोदी को बदनाम

रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर जेके जाला के मुताबिक, इस मामले की शिकायत 12 जून को पुलिस को मिली थी। पुलिस ने वांकानेर के दो लोगों की संदिग्ध हरकतें देख उनसे पूछताछ की। जब सख्ती से पूछा तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया। इन आरोपियों के नाम 35 वर्षीय अकबर हुक्को और इसुरा बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि जो हिंसा यूपी में हुई थी और उसके बाद जिस तरह आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, उसका बदला लेने के लिए गुजरात के इन आरोपियों ने ट्रेन को पलटने की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, अकबर हुक्को के कई रिश्तेदार यूपी में रहते हैं।

राजकोट के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर जेके जाला ने कहा कि मामले की सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वांकानेर की एक महिला से भी पूछताछ की है। यह महिला पहले हैदराबाद में रहती थी। पुलिस का कहना है कि अगर इस दौरान किसी और संदिग्ध का पता चलता है तो उसकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है। हालांकि पुलिस अब अकबर हुक्का से पूछताछ कर यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि साजिश के पीछे कोई आतंकवादी लिंक तो नहीं है। इस मामले में गुजरात एटीएस भी पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर सकती है।

Breaking News:-
राहुल गांधी के ऑफिस पर हमला: अंदर घुसकर भीड़ ने की तोड़फोड़, कांग्रेस का आरोप- SFI के हमलावरों ने स्टाफ को भी पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.