April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

Jio ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया सस्ता लेपटॉप Jio Book, इतने रुपए है कीमत और ये हैं खासियतें

Jio ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया सस्ता लेपटॉप Jio Book, इतने रुपए है कीमत और ये हैं खासियतें

अभी तक आप जियो को सस्ती टेलीकॉम सर्विसेस के लिए ही जानते रहे हैं, अब कम्पनी ने सस्ता लेपटॉप Jio Book लॉन्च कर इसमें एक और उपलब्धि जोड़ दी है। इस लेपटॉप की कीमत 20 हजार रुपए से भी कम है, हालांकि, यह लेपटॉप फिलहाल सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

एनसीआई@सेन्ट्रल

जियो के सस्ते 5G स्मार्टफोन का इंतजार बहुत से लोगों को होगा। ब्रांड के सस्ते लेपटॉप को भी कई बार स्टॉप किया गया है। इस साल हुई AGM में भी Jio Book की एक झलक देखने को मिली थी। अब कम्पनी ने चुपके से अपना लेपटॉप लॉन्च कर दिया है। पिछले काफी वक्त से Jio Book लीक रिपोर्ट्स का हिस्सा रहा है।

कम्पनी ने इसे अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया है, हालांकि, ये प्रोडक्ट किसी सामान्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। Jio Book को Government e-Marketplace (GeM) की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोडक्ट को सभी यूजर्स के लिए दिवाली पर लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद के मुताबिक, जियो का यह प्रोडक्ट अफोर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

Jio Book की कीमत

कम्पनी ने इस प्रोडक्स को सभी यूजर्स के लिए फिलहाल लॉन्च नहीं किया है। यह Government e-Marketplace (GeM) की वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां इसकी कीमत 19,500 रुपए है। उल्लेखनीय है कि इस वेबसाइट से सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही शॉपिंग कर सकते हैं, यानी सभी के लिए ये लेपटॉप उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इसके सेलर को लेकर साफ-साफ जानकारी नहीं थी।

ये हैं स्पेसिफिकेशन्स

Jio Book लेपटॉप में 11.6-inch का HD डिस्प्ले मिलता है, जो 1366×768 पिक्सल रेज्योलूशन का है। इसमें Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 610 GPU के साथ आता है। ये प्रोसेसर अब पुराना हो चुका है, लेकिन प्रोडक्ट की प्राइसिंग को देखते हुए शिकायती नहीं की जा सकती है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है, जो मैटेलिक हिंज के साथ आता है। डिवाइस Jio OS पर काम करता है। इसमें 2GB LPDDR4X RAM दी गई है। लेपटॉप में 32GB का eMMC स्टोरेज दिया गया है।

इसमें टच पैड मिलता है, जो मल्टी टच गेस्चर सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 60AH की बैटरी दी गई है। कम्पनी ने इसे लेपटॉप नहीं बल्कि NetBook नाम से रजिस्टर किया है, यानी ये एक क्रोमबुक हो सकता है। प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में इसे एक मेड इन इंडिया डिवाइस बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.