April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का मिलेगा आशीर्वाद

कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का मिलेगा आशीर्वाद

कोटा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पगड़ी पहना कर अभिनंदन करते हुए।

एनसीआई@कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से 8 जनवरी 2023 को कोटा के तुलसी रिसोर्ट में आयोजित होने वाले नि:शुल्क कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का निमंत्रण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के नेतृत्व में कोटा जिला कार्यकारिणी एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों ने दिया।

प्रदेश अध्यक्ष माथुर ने बताया कि इस अवसर पर बिरला ने कार्यक्रम में आने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। इस युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए देश-विदेश से अब तक 1100 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं। माथुर ने बताया कि इस सम्मेलन में कोरोना से जिन कायस्थ युवक-युवतियों के साथी बिछुड़ गए थे, उनके जोड़े भी इसमें बन सकेंगे।

परिचय सम्मेलन के संयोजक विनोद सक्सेना ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला को इस दौरान आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में सहसंयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बिरला को निमंत्रण देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माथुर व सम्मेलन के संयोजक सक्सेना के अलावा राजा निगम, महासभा की राष्ट्रीय महिला सचिव शालिनी भटनागर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मयूर सक्सेना, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नैना सक्सेना, किशोर माथुर, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हिमांशु भटनागर, वंदना सक्सेना, अनीता माथुर, नितिन नरेश भटनागर, राजेन्द्र सक्सेना, शीला माथुर, शुभम सक्सेना, सुरेन्द्र सक्सेना अभिषेक सक्सेना, मनु भटनागर, पीके कुलश्रेष्ठ, चन्द्र प्रकाश सक्सेना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.