March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में भागीदारी करने वाली बूंदी की तीन कवयित्रियों को मिला यह सम्मान

विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में भागीदारी करने वाली बूंदी की तीन कवयित्रियों को मिला यह सम्मान

एनसीआई@बूंदी

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में सहभागिता करने वाली शहर की तीन कवयित्रियों रेखा शर्मा, डॉ. सुलोचना शर्मा व आशा गुप्ता को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। बूंदी प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह कवि सम्मेलन 21 अगस्त 2022 से 6 सितम्बर 2022 तक अनवरत 400 घंटे चला था। इसमें विश्व के 35 देशों के कवियों सहित 3,970 कवियों के भाग लेने की बात कही गई है।

रेखा शर्मा
रेखा शर्मा

 

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, अनवरत 400 घण्टे चलने वाले इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड व अमेरिका के स्थानीय चौनलों पर भी किया गया था। रेखा शर्मा, डॉ. सुलोचना शर्मा व आशा गुप्ता को उनकी श्रेष्ठ रचनाओं एवं हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के लिए संस्था द्वारा साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed