पुलिस से परेशान युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड का किया प्रयास, बेटे के खिलाफ दर्ज है मामला
एनसीआई@चूरू
शहर के वार्ड 11 के निवासी एक युवक ने बुधवार दोपहर घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड का प्रयास किया। युवक के बीवी और बच्चों के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा। निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया।
अस्पताल में भर्ती गुलाम रसूल (35) ने बताया कि उसके बेटे पर महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से ही उसका बेटा घर से गायब है। वहीं पुलिस बार-बार घर आकर उसे परेशान कर रही है। एक बार पुलिस उसके दूसरे बेटे को भी अपने साथ लेकर चली गई थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने से छुड़ा कर लाए।
मामला दर्ज होने के बाद वह आर्थिक रूप से टूट गया है। इसके लाखों रुपए खर्च हो गए हैं। मामले में जब राजीनाम करने जाता है तो पुलिस बिना वजह उसे परेशान करती है। इन सभी बातों से परेशान होकर उसने फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की।
