April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ऊंट ने गर्दन मरोड़ कर मालिक को मारा, परिवार ने पीट-पीटकर कर दी उसकी हत्या

ऊंट ने गर्दन मरोड़ कर मालिक को मारा, परिवार ने पीट-पीटकर कर दी उसकी हत्या

एनसीआई@बीकानेर

जिले के नोखा से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। ऊंट की गर्दन पेड़ में फंसाकर उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला ऊंट के सिर पर तब तक वार किए गए, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। दरअसल, ऊंट ने अपने मालिक की गर्दन को मुंह में दबोच लिया था। इससे मालिक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और गांववालों ने मिलकर ऊंट की हत्या कर दी।

मामला नोखा के पांचू गांव का है। मृतक के परिजनों ने बताया- सोहनराम नायक (45) सोमवार शाम को गांव से ऊंट गाड़ी लेकर ढाणी पहुंचा था। फिर ऊंट को खेत में ले जा रहा था। इस दौरान ऊंट ने सोहनराम की गर्दन पकड़ ली। सोहनराम परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बचाने की कोशिश नाकाम रही

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी भंवरलाल मेघवाल व सोहनराम के पिता मोहनराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठियों से ऊंट को दूर करना चाहा, लेकिन ऊंट के मुंह में गर्दन होने से सोहनलाल लहूलुहान हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने जैसे-तैसे ऊंट को कब्जे में लिया। वहीं, घटना के बाद जमा भीड़ ने ऊंट को पीट-पीट कर मार डाला। आक्रोशित लोगों का कहना है कि अगर ऊंट जिंदा रहता तो वह और कई लोगों को नुकसान पहुंचाता।

20 दिन पहले ही खरीदा था ऊंट

मृतक के बुआ के लड़के नेमाराम नायक ने बताया- सोहनराम ने 20 दिन पहले ही एक नया ऊंट खरीदा था। इस कारण उसे ऊंट के स्वभाव की पहचान नहीं थी। ऊंट स्वभाव से हिंसक था। सोहनराम ऊंटगाड़ी चलाकर ही अपने परिवार का गुजारा करता था। सोहनराम के 5 बेटे और 2 बेटियां है। सबसे बड़ा बेटा 18 साल का है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया- ऊंट सोहनराम नायक का पालतू जानवर था। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आज सुबह तक किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। अभी तक शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ऊंट की हत्या के मामले की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.