April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अकेले बदमाश ने पिस्टल के दम पर बैंक से 5.40 लाख रुपए लूटे, अफसर की बाइक से भागा

अकेले बदमाश ने पिस्टल के दम पर बैंक से 5.40 लाख रुपए लूटे, अफसर की बाइक से भागा

एनसीआई@अजमेर

बदमाशों के बढ़ते हौसलों का बड़ा नमूना जिले में एक बार फिर सामने आया है। किशनगढ़ कस्बे में टांक पेट्रोल पम्प के पास स्थित आदर्श को-ऑपरेटिव बैंक में सोमवार दोपहर 2.20 बजे घुस अकेले हथियारबंद बदमाश ने 5.40 लाख रुपए लूट लिए। मात्र 2 मिनट में इस वारदात को अंजाम दे दिया। पिस्टल के दम पर केशियर सहित तीन लोगों को लॉकर रूम में बंद किया। इसके बाद बैंक अफसर की बाइक ले फरार हो गया।

बैंक के केशियर मुकेश सेवदा के अनुसार- बदमाश ने बैंक में घुसते ही गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। जब उसने पिस्टल निकाली तो वह चुपचाप खड़े हो गए। बदमाश ने पहले पिस्टल की नोंक पर तीन लोगों को लॉकर रूम में बंद कर दिया। बाद में बैग में नकदी डालकर फरार हो गया।

पुलिस ने की नाकाबंदी

जानकारी के अनुसार बदमाश रुपए लूटने के बाद बैंक के बाहर खड़ी अफसर की बाइक को ही लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई।

एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया

पुलिस उपाधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल ने बताया- बदमाश करीब 2 मिनट में कैश लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है। मौके पर थाना अधिकारी पहुंचे हैं। स्पेशल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इकट्‌ठा किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.