April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एक ही गांव में 6 मकानों के टूटे ताले, सूने मकानों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

एक ही गांव में 6 मकानों के टूटे ताले, सूने मकानों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

एनसीआई@कोटा

जिले के खैराबाद कस्बे में घरों के ताले टूटना आम बात हो गई है।‌ घरों में चोरियां हो रही हैं, पुलिस की पहुंच से आरोपी दूर हैं। कानून व्यवस्था पर यह बहुत बड़ा सवाल है।

खैराबाद कस्बे में इसी क्रम में चोरों ने रात को 6 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह चोरी की इन वारदातों का पता चला तो कस्बेवासियों में हड़कम्प मच गया। साथ ही भारी रोष भी फैल गया। चोरी की ये वारदातें सुनसान मकानों में हुई हैं। मकान मालिक परिवार सहित शादी में गए हुए थे। इन 6 चोरी की वारदातों में चोरों ने वार्ड नम्बर 16 में 3 मकानों व वार्ड नम्बर 1 में एक मकान को निशाना बनाया। इन 4 मकानों के ताले तोड़े। हालांकि इन मकानों से उन्हें कुछ खास नहीं मिला। सामानों को बिखेर कर भगवान की चांदी की प्रतिमा चोरी कर फरार हो गए।

चोरों को यहां मिली सफलता

वहीं, चोरों ने वार्ड नम्बर 14 में दो अन्य घरों को भी निशाना बनाया। इनमें उन्होंने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। शिक्षक सतीश आचार्य के मकान के ताले तोड़ कर 3 कमरों की अलमारियों व बेड के समानों को बिखेर कर कर छान बीन की। यहां से सोने-चांदी के जेवर व रुपए भी इनके हाथ लगे। सतीश आचार्य परिवार सहित कोटा गए हुए थे।

इसी वार्ड में योगेश शर्मा के मकान में चोरों ने करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 2 हजार रुपए चोरी कर लिए। सूचना पर खैराबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी जगह मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, देर रात करीब 3 बजे दो चोर गलियों में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इन फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने यह कहा

इन वारदातों पर सीआई मनोज कुमार का कहना है कि खैराबाद कस्बे में छोटी मोटी कुल 6 चोरियां होने का मामला सामने आया है। इनमें 2 मकानों में बड़ी वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर सामने आए हैं। इनकी पहचान की जा रही है। इन वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.