April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, QRT ने पूरे इलाके को घेरा

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, QRT ने पूरे इलाके को घेरा

एनसीआई@नई दिल्ली

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के 4.35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस गोलीबारी में 4 जवानों की जान चली गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीम (QRT) सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर पूरे इलाको को सील कर दिया।

QRT टीम ने तत्काल ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अब भी जारी है। बताया गया कि हमलावर सिविल ड्रेस में था। इस हमले में जिन 4 लोगों की मौंतें हुई है, वे 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। फायरिंग की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई है। पुलिस ने आतंकी हमले से इनकार किया है।

बठिंडा के एसएसपी के मुताबिक यह आतंकी हमला नहीं है। पुलिस इसे आपसी टकराव की घटना मानकर चल रही है। फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले यूनिट गार्ड के रूम से एक इनसास एसॉल्ट राइफल व 28 कारतूस गायब हुए थे, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वारदात में उस राइफल का इस्तेमाल किया गया हो, हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।

बठिंडा का यह मिलिट्री स्टेशन सिविल एरिया से लगता हुआ है। जहां इन दिनों कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है। हालांकि इसमें चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस के अन्य सिस्टम लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.