जल्द होंगे पदोन्नति के आदेश, जलदाय मंत्री ने तकनीकी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को दिया आश्वासन
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय के नेतृत्व में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी से उनके निवास पर मुलाकात कर वर्कचार्ज कर्मचारियों को पदोन्नत करने वाली पत्रावली को केबिनेट स्वीकृति मिलने पर आभार जताया। साथ ही मंत्री को सूत की माला पहनाई और साफा भेंट किया।
कर्मचारी महासंघ एकीकृत के संभागीय संयोजक अनीस अहमद ने बताया कि इसी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने पदोन्नति प्रक्रिया में विभाग की ओर से आशानुकूल प्रगति नहीं होने व इसमें कुछ खामियां रहने पर आपत्तियां भी दर्ज करवाईं। इस पर मंत्री डॉ. जोशी ने शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया।
प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय के अलावा मोहम्मद सद्दीक, सुनील कोठारी, रतन सिंह, रविंद्र सिंह, संत कुमार शर्मा, वीरेंद्र यादव, मनोज शेखावत, श्याम सुन्दर शर्मा, रामबाबू शर्मा, हरिनारायण पाल, दिनेश शर्मा, बून्दी जिलाध्यक्ष दुर्गेश चांदोलिया, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
