सिस्टम को बदलो सरकार: कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
एनसीआई@कोटा
यहां रहकर एक कोचिंग इंस्टिट्यूट से नीट की तैयारी कर रही एक 16 वर्षीय छात्रा ऋचा सिन्हा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि कोचिंग सिटी नाम से मशहूर कोटा में 8 महीने में अब तक 25 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है।
रांची की रहने वाली यह छात्रा विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रह रही थी। इसी हॉस्टल के अपने कमरे में इस छात्रा ने फांसी लगाई। मुख्य रूप से इन आत्महत्याओं का कारण पढ़ाई का दबाव बताया जाता है। जब तक सरकार, राजनेता और बड़े मीडिया संस्थान इन कोचिंग इंस्टिट्यूट से मिलने वाले फायदों का लालच नहीं छोड़ेंगे तो सिस्टम में ठोस बदलाव नहीं हो पाएगा और यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।
