कोटा: दादी का तीसरा था, नहर पर नहाने गए 6 बच्चे डूबे, चार को बचाया, 2 का नहीं चला पता
एनसीआई@कोटा
शहर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नाग नागिन मंदिर के पास नहर में नहाने गए 6 बच्चे तैरना नहीं आने से डूबने लगे। इनमें से 4 बच्चों को तो लोगों ने किसी प्रकार बचा लिया, मगर 2 बच्चे इन लोगों के सामने ही डूब गए। नहर पर ये लोग अपनी दादी के तीये की रस्म के अवसर पर नहाने आए थे। इस दौरान ही यह हादसा हो गया। मौके पर इन बच्चों के रोते-बिलखते परिजनों के अलावा आसपास के लोग व राहगीर भी काफी संख्या में जमा थे। मृतक बच्चों में 17 वर्षीय विवेक पुत्र रामभरोस निवासी नम्रता आवास, भैरू बाबा मंदिर के पास, बजरंग नगर व 22 वर्षीय कुणाल साहू पुत्र शंभू कुमार निवासी सुभाष नगर सेकंड आनंतपुरा शामिल हैं।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। इसके अलावा जिला कलक्टर महावीर प्रसाद मीणा व एएसपी संजय गुप्ता भी पहुंचे। जिला कलक्टर मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लापता बच्चों को तलाशने में नगर निगम और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। एक सवाल के जवाब में कहा कि -कोशिश की जाएगी कि नहर पर लोगों को नहाने से रोका जा सके। एएसपी गुप्ता ने घटना के बारे में उन्हें जो जानकारी मिली थी, उसके बारे में बताया।

मैंने कल भी नहर पर नहाने आने से रोका था
मौके पर जमा बच्चों के परिजनों में से एक वृद्ध महिला ने कहा कि कल भी मैंने बच्चों को नहर पर नहाने आने से मना किया था, मगर ये नहीं माने।

ये बने देवदूत

मौके पर मिले आकाश नगर, बोरखेड़ा के निवासी युवक ऋषभ सेन ने बताया कि वह नहर के पास से अपनी बाइक पर गुजर रहा था तो यहां पर कुछ लड़कों ने उन्हें रोका और बच्चों के डूबने की जानकारी दी। इस पर मैंने 5-6 अन्य लोगों को रोक उनसे मदद मांगी और रस्सी का इंतजाम किया। इसकी सहायता से चार बच्चों को बताया गया, मगर एक बच्चा सामने ही डूब गया। दूसरा पहले ही डूब चुका था। बच्चों को बचाने वालों में अन्य कई लोग भी शामिल रहे।
