April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केरल में एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में 3 बम धमाके, ईसाई समुदाय की चल रही थी धर्म सभा, एक व्यक्ति की मौत, करीब 40 घायल, कुछ की हालत गम्भीर, तार जुड़ रहे हैं हमास‌‌ के नेता की स्पीच से, उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट

केरल में एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में 3 बम धमाके, ईसाई समुदाय की चल रही थी धर्म सभा, एक व्यक्ति की मौत, करीब 40 घायल, कुछ की हालत गम्भीर, तार जुड़ रहे हैं हमास‌‌ के नेता की स्पीच से, उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट

एनसीआई@एर्नाकुलम (केरल)

एर्नाकुलम के कलामसेरी स्थित येहोवा विटनेस कन्वेंशन सेंटर में तीन दिन से येहोवा विटनेस समुदाय का कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को इसका आखिरी दिन था। येहोवा विटनेस एक ईसाई समुदाय है। चश्मदीदों के मुताबिक वहां अभी करीब पौने दस बजे तेज आवाज से तीन धमाके हुए। उसके बाद वहां हड़कंप मच गई। कुर्सियां सहित अन्य सामानों में आग लग गई। इनसे लपटे उठने लगीं। इससे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे। इन धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने यहां भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात की है। इसके बाद अधिकारियों की बैठक ली।

वहीं केरल के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर, अजीत कुमार ने बताया कि हॉल में दो बम ब्लास्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि जिस हॉल में यह ब्लास्ट हुआ वहां करीब ढाई हजार व्यक्ति थे। आज रविवार होने से इनकी मुख्य प्रार्थना सभा थी। इसलिए काफी संख्या में लोग जमा थे। केरल के मुख्‍यमंत्री पी. विजयन ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया है।
विजयन ने कहा, ”सभी आला अधिकारी एर्नाकुलम में हैं। डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। हम इस घटना को बेहद गम्भीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। जांच के बाद हमें और जानकारियों की जरूरत होगी।”

 रैली में ऑन लाइन मौजूद रहा था हमास नेता खालिद, ‘बुलडोजर हिन्दुत्व को उखाड़ फेंको’ के लगे थे नारे

केरल के मल्लापुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में शुक्रवार को निकाली रैली में हमास नेता खालिद मशेल के वर्चुअल सम्बोधन से बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने इस पर एक्शन की मांग की है। उल्लेखनीय है कि केरल के ही मल्लपुरम में शुक्रवार को फिलिस्तीन के समर्थन में निकाली रैली में हमास नेता खालिद मशेल का वर्चुअल सम्बोधन हुआ था। इससे देश में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने इस पर एक्शन की मांग की है। हमास नेता खालिद मशेल ने मलप्पुरम में सॉलिडेरिटी युवा आंदोलन द्वारा आयोजित युवा प्रतिरोध रैली में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया था।

एकजुटता युवा आंदोलन जमात-ए-इस्लामी की यूथ विंग है, जिसने इस रैली का आयोजन मलप्पुरम में किया था।वइसमें ‘बुलडोजर हिंदुत्व और रंगभेदी यहूदीवाद को उखाड़ फेंको’ के नारे लगे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने हमास नेता की भागीदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके चलते पहले ही नजर में माना जा रहा है कि हमास के इस नेता के भाषण से ही प्रेरित होकर किसी कट्टर मुस्लिम ने इन धमाकों को अंजाम दिया है। इसके अलावा जिस तरह से ये धमाके हुए हैं, उनमें आईडी का इस्तेमाल होना निश्चित माना गया है।

बीजेपी ने जताया था भारी ऐतराज 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने समाज नेता के सम्बोधन पर कहा था, ‘केरल के मल्लापूरम में सॉलिडेरिटी कार्यक्रम में हमास नेता खालिद मशेल का VIRTUAL ADDRESS चिंताजनक है। कहां है PINARAYI VIJAYAN (केरल के सीएम) की केरल पुलिस? ‘फिलिस्तीन बचाओ’ की आड़ में, वे एक आतंकवादी संगठन हमास और उसके नेताओं को ‘योद्धा’ के रूप में महिमामंडित कर रहे हैं ..  यह अस्वीकार्य है!’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘हमास का आतंकी केरल में भाषण दिया है और हिन्दू को खत्म करने की बात कही। मैं बता दूं उन्हें कि भारत में कई आए, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। वैसे ही हमास का भी नाश हो जाएगा….भारत फिलिस्तीन के साथ खड़ा है, लेकिन प्रियंका गांधी वोट के लिए आतंकवादी हमास के साथ खड़ी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.