केरल में हुए बम धमाकों के मामले में सामने आया यह बड़ा अपडेट, इसमें हुई है एक की मौत और 40 से अधिक हैं घायल
केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए जोरदार धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। केरल पुलिस और एनआईए टीम की शुरुआती जांच में पता चला है कि इन बम धमाकों लिए ‘इंसेंडियरी डिवाइस’ और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल हुआ है।
एनसीआई@नई दिल्ली
केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में ईसाइयों की प्रार्थना सभा के दौरान हुए जोरदार बम धमाकों के लिए ‘इंसेंडियरी डिवाइस’ और ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ यानी आईईडी का इस्तेमाल करने की जानकारी सामने आई है।
बम धमाकों की जानकारी मिलते ही एनआईए और केरल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस वारदात की शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाकों के लिए ‘इंसेंडियरी डिवाइस’ और ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ यानी आईईडी को टिफिन बॉक्स में छुपा कर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह 9.45 के करीब हुआ है। एक के बाद एक तीन धमाकों से पूरा कन्वेंशन सेंटर दहल गया। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हुई और 40 से अधिक घायल हो गए। सभी घायलों का एर्नाकुलम के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है। केरल पुलिस, एनआईए की टीम इस मामले की जांच में लग गई है। एनएसजी की एक टीम भी दिल्ली से घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। पूरे हालात पर केरल के सीएम पिनाराई विजयन और गृहमंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं।
पूरी खबर जानने के लिए कृपया नीचे के लिंक को ओपन करें-
Related News :-
