April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केरल ब्लास्ट मामले में एक व्यक्ति ने किया सरेंडर, एडीजीपी ने किया यह बड़ा खुलासा

केरल ब्लास्ट मामले में एक व्यक्ति ने किया सरेंडर, एडीजीपी ने किया यह बड़ा खुलासा

एनसीआई@एर्नाकुलम (केरल)

केरल में एर्नाकुलम के कलामासेरी में जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में रविवार सुबह हुए बम धमाकों‌ के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है। उस शख्स ने दावा किया है कि ये धमाके उसी ने किए हैं, हालांकि मार्टिन ने अभी तक यह नहीं बताया कि किस वजह से उसने ये धमाके किए। इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है।

इससे पहले कन्नूर पुलिस ने भी एक व्यक्ति को उसके बैग में संदिग्ध सामान मिलने के बाद हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह झारखंड का रहने वाला है। वह मंगलुरु से एरिकोड जा रहा था।

एडीजीपी एमआर अजित कुमार ने बताया कि डोमिनिक मार्टिन नामक इस व्यक्ति का कहना है कि वह उसी सभा के एक समूह से जुड़ा हुआ है। एडीजीपी ने कहा, ”हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हम इस मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। विस्फोट हॉल के बीच में हुआ था।”

52 घायलों में 6 की हालत गम्भीर

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि 52 लोगों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। एक 6 साल के बच्चे सहित 6 लोगों की हालत गम्भीर है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

इधर, जेहोवाज विटनेसेस संस्थान के स्थानीय प्रवक्ता टीए श्रीकुमार ने कहा कि कन्वेंशन हॉल में 9.45 बजे प्रेयर खत्म होने के बाद पहला धमाका हॉल के बीचों-बीच हुआ। कुछ सेकेंड बाद हॉल के दोनों तरफ दो और धमाके हुए। एर्नाकुलम में जहां ब्लास्ट हुआ है, उसके आसपास बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।

केरल के डीजीपी शेक दरवेश साहेब ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, आईईडी टिफिन बॉक्स में प्लांट कर कन्वेंशन सेंटर के अंदर रखा गया था। जांच के लिए 8 स्पेशल टीम बनाई गई है। पूरी जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।

Related News-

केरल में एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में 3 बम धमाके, ईसाई समुदाय की चल रही थी धर्म सभा, एक व्यक्ति की मौत, करीब 40 घायल, कुछ की हालत गम्भीर, तार जुड़ रहे हैं हमास‌‌ के नेता की स्पीच से, उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.