April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

फोन से फौरन डिलीट कर दें ये 12 एप्स, चोरी कर रहे हैं यूजर्स की सारी पर्सनल जानकारी

फोन से फौरन डिलीट कर दें ये 12 एप्स, चोरी कर रहे हैं यूजर्स की सारी पर्सनल जानकारी

मालवेयर वाले ऐप्स के जरिए यूजर्स का पर्सनल डाटा चोरी होने की बात सामने आई है। कुल 12 एप्स में से 6 तो गूगल प्ले स्टोर तक पहुंच गए थे। इन्हें फोन से फौरन डिलीट कर देने की सलाह दी गई है।

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर के जरिए लाखों एप्स डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है और इसे एप्स इंस्टॉल करने के लिए सबसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म माना जाता है। हालांकि, आए दिन कई खतरनाक एप्स प्ले स्टोर तक पहुंच जाते हैं और एंड्रॉयड यूजर्स को नुकसान पहुंचाते हैं। एक बार फिर ऐसे 12 एप्स की लिस्ट सामने आई है।

Bleeping Computer ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे 12 एप्स के बारे में बताया है, जिनमें मालवेयर मौजूद हैं और जिनकी मदद से यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी की जा सकती है। इनमें से 6 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच गए थे और बाकी ऐप्स को थर्ड पार्टी ऐप स्टोर्स या फिर वेबसाइट्स से डाउनलोड किया जा सकता है।

एप्स में मौजूद है खतरनाक ट्रोजन

रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर सुरक्षा कम्पनी ESET ने इन एप्स में मौजूद खतरे की जानकारी दी है । इन ऐप्स में VajraSpy नाम का रिमोट एक्सेस ट्रो (RAT) मौजूद है। इस मालवेयर के साथ अटेकर्स Patchwork APT का इस्तेमाल विक्टिम का डाटा चुराने के लिए कर रहे हैं।

पर्सनल डाटा चुरा सकते हैं ये एप

मालवेयर वाले ऐप्स में से 11 को मैसेजिंग एप्स के तौर पर एडवर्टाइज किया गया था, वहीं एक एप न्यूज पोर्टल के तौर पर डिवाइसेज में जगह बना रहा था। डाउनलोड किए जाने की स्थिति में ये एप्स कॉन्टेक्ट्स, मैसेजेस, फाइल्स, डिवाइस लोकेशन और इंस्टॉल्ड एप्स सब एक्सेस करने लगते थे। मुख्य रूप से यह मालवेयर पाकिस्तान के यूजर्स को टारगेट कर रहा था।

यहां देखें मालिशियस एप्स की लिस्ट। अगर आपके फोन में इन एप्स में से कोई भी एप्स इंस्टॉल है तो उसे फौरन डिलीट कर दें।

1. Rafaqat

2. Privee Talk

3. MeetMe

4. Let’s Chat

5. Quick Chat

6. Chit Chat

7. Hello Chat

8. Yohoo Talk

9. TikTalk

10. Nidus

11. GlowChat

12. Wave Chat

वैसे तो इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन यूजर्स को इन्हें खुद अपने डिवाइसेज से भी डिलीट करना होगा। हमेशा एप्स डाउनलोड करते वक्त सतर्क रहें और किसी एप्स को परमिशन देते वक्त भी सावधान रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.