कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर भाजपा में शामिल, I.N.D.I.A व राहुल गांधी पर साधा निशाना
एनसीआई@लखनऊ
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे विभाकर शास्त्री ने बुधवार सुबह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। इसी के साथ उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही इंडी गठबंधन और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विभाकर शास्त्री ने कहा, ”मैं मेरे लिए बीजेपी के दरवाजे खोलने पर पीएम नरेन्द्र मोदी, नड्डा जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, सीएम योगी आदित्यनाथ जी और ब्रजेश पाठक जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि अब मुझे मेरे दादा लाल बहादुर शास्त्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा।”
#WATCH | Vibhakar Shastri says, "…I think under the leadership of PM Narendra Modi, I will be able to serve the country by further strengthening Lal Bahadur Shastri's vision of 'Jai Jawan, Jai Kisan'…" https://t.co/6zSgwzSJhQ pic.twitter.com/nSdWwnHXIX
— ANI (@ANI) February 14, 2024
विभाकर ने कहा, ”मुझे लगता है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर पाऊंगा।”
राहुल गांधी बताएं क्या है कांग्रेस की विचारधारा
विभाकर ने कहा, ”इंडी गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मोदी जी को हटाना है। राहुल जी को बताना चाहिए कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है।”
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
