April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शादी से कुछ दिन पहले अपनी मुस्कान आकर्षक बनाने के लिए ‘स्माइल डिजाइनिंग’ कराने गया युवक, सर्जरी के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

शादी से कुछ दिन पहले अपनी मुस्कान आकर्षक बनाने के लिए ‘स्माइल डिजाइनिंग’ कराने गया युवक, सर्जरी के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 16 फरवरी को एफएमएस इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक में स्माइल डिजाइनिंग प्रक्रिया के दौरान 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण विंजाम की मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि एनेस्थिसिया की ओवरडोज के कारण लक्ष्मी नारायण की मौत हुई है। कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी और अगले महीने शादी थी।

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। दरअसल, एक युवक ने शादी से पहले अपनी मुस्कान को और बेहतर बनाने के लिए अपनी सर्जरी कराने का फैसला किया, लेकिन इसका अंजाम बेहद खौफनाक रहा।

दरअसल, इस युवक की स्माइल सर्जरी के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को लक्ष्मी नारायण विंजाम ने जुबली हिल्स में एफएसएस इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक में ‘स्माइल सर्जरी’ कराई। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

ओवरडोज का लगाया आरोप

लक्ष्मी नारायण विंजाम के पिता का कहना है कि सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया की ओवरडोज के कारण उनकी मृत्यु हुई है। हालांकि, परिवार को लक्ष्मी नारायण की इस सर्जरी की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, उनके परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

सर्जरी के दो घंटे बाद हुई मौत

जुबली हिल्स के स्टेशन हाउस ऑफिसर के वेंकटेश्वर रेड्डी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण 16 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे क्लिनिक आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और लगभग दो घंटे तक सर्जरी चली। शाम करीब सात बजे डॉक्टर ने उनके पिता को बुलाया और उन्हें जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्ष्मी नारायण की एक हफ्ते पहले ही सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।

क्या है स्माइल सर्जरी?

उल्लेखनीय है कि कई लोग इन दिनों ‘स्माइल सर्जरी’ कराने लगे हैं, ताकि उनकी मुस्कान और खूबसूरत लगे। इसके अलावा, दांतों की सफाई के लिए भी यही सर्जरी की जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि समय के साथ-साथ दांत ढीले और पीले हो जाते हैं, ऐसे में इस सर्जरी के जरिए दांतों को चमकदार बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.