July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी की महिला का कोटा की नहर में मिला शव, सत्संग में जाने की बात कहकर घर से निकली थी

बूंदी की महिला का कोटा की नहर में मिला  शव, सत्संग में जाने की बात कहकर घर से निकली थी

एनसीआई@कोटा

डीसीएम क्षेत्र में दाईं मुख्य नहर में बुधवार को मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। यह महिला बूंदी की रहने वाली थी। दो दिन पहले सत्संग में जाने की बात कह कर घर से निकली थी।

महिला का शव बुधवार को डीसीएम क्षेत्र में दाईं मुख्य नहर में बहता दिखाई दिया था। इसके बाद निगम गोताखोर ने महिला के शव को उम्मेदगंज तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने कोटा पहुंचकर शव की पहचान की है। महिला पुष्पा टेकवानी (49) बूंदी की सिंघी कॉलोनी की निवासी थी। इनके पति मोहन लाल ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा मानसिक रूप से बीमार थी। उनका पिछले 12-15 साल से कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह 20 फरवरी की दोपहर ढाई बजे घर से सत्संग में जाने की कहकर निकली थी। मगर शाम तक घर नहीं लौटी तो सिटी कोतवाली में शिकायत दी गई। परिजन बुधवार शाम को उसे ढूढ़ते हुए कोटा पहुंचे। कोटा आकर पता लगा कि नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई है।

उद्योग नगर थाने के एएसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को दाई मुख्य नहर में महिला की लाश बहती हुई मिली थी। जिसे निगम गोताखोरों ने बाहर निकाला था। उनके परिजनों ने रिपोर्ट दी है। इसमें महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.