T 20 वर्ल्ड कप जीतते ही विराट कोहली ने किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेंगे ये फॉर्मेट
विराट कोहली ने T 20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखेंगे, लेकिन T 20 क्रिकेट में ये उनका आखिरी मैच है।
एनसीआई@स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल के बाद टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह जीत हासिल होते ही पूरा देश जश्न में डूब गया। मगर इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने टी 20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया। इस खबर ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है। हालांकि वह टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखेंगे, लेकिन टी 20 क्रिकेट में ये उनका आखिरी मैच है।
खबर अपडेट हो रही है….
