April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रेलवे पुल पर फोटो खिंचवा रहे थे पति-पत्नी, तभी आ गई ट्रेन, बचने के लिए 90 फीट गहरी खाई में कूद गए

रेलवे पुल पर फोटो खिंचवा रहे थे पति-पत्नी, तभी आ गई ट्रेन, बचने के लिए 90 फीट गहरी खाई में कूद गए

एनसीआई@पाली

मारवाड़ जंक्शन के निकट गोरमघाट पुल पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। इस रेलवे पुल पर पति-पत्नी फोटो खिंचवा रहे थे। तभी सामने से एक ट्रेन आती दिखी। इस पर दोनों घबरा गए और बचने के लिए बगल की करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इससे दोनों गम्भीर घायल हो गए। पत्नी का स्थानीय बांगड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं पति को जोधपुर रेफर किया गया‌‌ है।

मामले के अनुसार बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के कलालों की पिपलियां, बगड़ी नगर निवासी राहुल मेवाड़ा (22) अपनी पत्नी जाह्नवी (20) के साथ दोपहर करीब दो बजे बाइक से गोरमघाट घूमने गए थे। इस दौरान जाह्नवी के बहन और बहनोई भी उनके साथ थे। गोरमघाट पर मीटर गेज ट्रेन के लिए बने हेरिटेज पुल पर राहुल और जाह्नवी फोटो खिंचवाने लगे। इसी दौरान पुल पर ट्रेन आ गई। इससे दोनों घबरा गए। उन्हें लगा कि वे ट्रेन की चपेट में आ जाएंगे। इससे बुरी तरह घबरा कर पति-पत्नी दोनों पुल से नीचे करीब 90 फीट गहरी खाई में कूद गए। इस हादसे में दोनों गम्भीर घायल हो गए। इस पर इन्हें उसी ट्रेन से पहले फुलाद रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से एम्बुलेंस से मारवाड़ जंक्शन और फिर सोजत सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर हालत अधिक गम्भीर होने से राहुल को सोजत से जोधपुर रेफर कर दिया गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट आई है। वहीं जाह्नवी के एक पैर में फ्रेक्चर हुआ है। उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बहन-बहनोई ने भागकर बचाई जान

घटना के समय जाह्नवी के साथ उसकी बहन और बहनोई भी थे। हादसे के समय वे ही पुल पर खड़े होकर जाह्नवी और राहुल के फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। इस पर वे जान बचाने के लिए भागकर पुल से आगे निकल गए।

लोको पायलट ने लगाए थे ट्रेन के ब्रेक

अजमेर रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुनील कुमार महला ने बताया- पुल पर युवक-युवती को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन के ब्रेक लगा दिए थे। इससे ट्रेन पुल पर जाकर रुक भी गई थी, लेकिन ट्रेन को पास आता देखकर दोनों घबरा गए और पुल से नीचे कूद गए। ट्रेन के पुल पर चलना गलत है, इसके लिए प्रशासन की ओर से सचेत भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.