बीजेपी से इस्तीफा नहीं देने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कोटा शहर जिला अध्यक्ष साहिल मिर्जा को जलाकर मार देने की धमकी, एक इंटरनेशनल व दो भारतीय फोन नम्बरों से मिली यह चेतावनी
एनसीआई@कोटा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर के जिला अध्यक्ष साहिल मिर्जा को पार्टी से इस्तीफा नहीं देने पर जलाकर मार डालने की धमकी मिली है। मिर्जा को यह धमकी एक इंटरनेशनल सहित दो भारतीय फोन नम्बरों से मिली है।

मिर्जा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इस मामले की शिकायत कर, उन्हें सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि इन नम्बरों को ट्रेस कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिर्जा को इस एक इंटरनेशनल नम्बर +400010374 तथा दो भारतीय नम्बरों 7319584 836 व 8420127457 से यह धमकी मिली है।

