अनिता मीणा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष मनाेनीत
एनसीआई@कोटा
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव की अनुशंसा पर संगठन में महिला प्रदेशाध्यक्ष के पद पर काेटा की आरकेपुरम काॅलोनी निवासी अनिता मीणा काे नियुक्त किया गया है। वे लम्बे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।
संगठन के राजस्थान अध्यक्ष हनुमान सहाय सिरसी ने बताया कि अनिता मीणा से अपने दायित्व की ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा रखते हुए संगठन काे मजबूती देने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में सक्रिय, ऊर्जावान और सेवाभावी महिलाओं की टीम बनाने काे कहा गया है।
