बीड़ी श्रमिकों के बच्चों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
एनसीआई@बूंदी
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार बीड़ी श्रमिकों के ऐसे बच्चे जो 2024 -25 में नियमित अध्यनरत हैं, उनके लिए केन्द्र सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर छात्रवृत्ति की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉ. मदनलाल शर्मा, वैध प्रभारी, केन्द्रीय आयुर्वेद चिकित्सालय, बूंदी ने यह जानकारी दी।
इसके अनुसार प्री मेट्रिक कक्षा 1 से 10 तक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त व पोस्ट मेट्रिक कक्षा 11 से उच्च शिक्षा के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है। डॉ. शर्मा ने बताया कि, ऐसी छात्र-छात्राएं अपना आधार कार्ड, पिछली कक्षा की अंक तालिका, बीड़ी श्रमिक पहचान पत्र व बैंक पासबुक के साथ ई मित्र पर जाकर एनएसपी पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
